गोण्डा – पूर्व मंत्री,जमीनी व खाटी समाजवादी स्व. विनोद कुमार सिंह उर्फ पण्डित सिंह की शनिवार को प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जायेगी। बेबाक टिप्पणी व बेबाक अंदाज के लिये जाने जाने वाले स्वर्गीय पण्डित सिंह गोण्डा जनपद ही बल्कि नहीं पूरे देवीपाटन मंडल के लोगों के दिलों पर राज करते थे। पण्डित सिंह का विगत वर्ष 7 मई 2021 को कोविड महामारी के दौरान आसामयिक निधन हो गया था। स्मृतिशेष विनोद कुमार “पंडित सिंह” की प्रथम पुण्य तिथि 7 मई 2022 के मौके पर शनिवार को सुबह 10 बजे समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय लखनऊ में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जायेगी। इस दौरान पार्टी के नेता व पदाधिकारी मौजूद रहेंगें। उक्त जानकारी सपा नेता सूरज सिंह द्वारा दी गयी।



