Breaking उत्तर प्रदेश लखनऊ

Covid update : यूपी में लगातार बढ़ रहे है कोरोना के मामले , 24 घंटो में 321 नये मामले

लखनऊ: अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,08,245 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 321 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 11,18,94,635 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 282 लोग तथा अब तक कुल 20,50,725 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 1780 एक्टिव मामले है। ACS Health ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 05 मई, 2022 को एक दिन में 4,13,429 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,30,21,953 तथा दूसरी डोज 13,15,42,805 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,33,94,153 तथा दूसरी डोज 95,75,239 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 56,49,209 तथा दूसरी डोज 5,86,649 दी गयी। कल तक 28,48,349 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 31,66,18,357 वैक्सीन की डोज दी गयी है।