आज के आधुनिक युग मे भी लोग साइंस को नकारते हुए भूत प्रेत के चक्कर मे आकर लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ करते नजर आते है ,आलम ये होता है कुछ लोग मौत को गले लगा लेते है और मौत की दहलीज तक पहुच जाते है तो कुछ मौत के करीब तक जा पहुचते है।ताजा मामला अलीगढ़ के लुखटिया गांव का है। जहां एक महिला भूत प्रेत के चक्कर के चलते 10 दिन से बीमार चल रही थी। परिजन पास के ही गांव सतलोनी में एक मौलवी के पास ऊपरी हवा का उपचार कराने के लिए ले गए। जहां मौलवी ने महिला पर भूत प्रेत का असर बताते हुए उसे एक गुफा नुमा कमरे में ले गया। जहां पहले से कमरे में मौजूद मौलवी समेत उसके तीन अन्य साथियों ने महिला के कपड़े फाड़ डाले।फिर नग्न हालत में हाथ और पैर पकड़ कर जमीन पर गिराते हुए लोहे की रॉड से जमकर मारपीट करते हुए उसके भूत और प्रेत भगाने की कोशिश शुरू कर दी। महिला ने विरोध किया तो मौलवी ने अपने साथियों के साथ बुरी तरह से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।मामले पर क्षेत्राधिकारी ने कहा कि झाड़-फूंक करने वाले मौलाना को गिरफ्तार किया गया है। जबकि उसके अन्य साथी फरार है। पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है अलीगढ़ की कोतवाली इगलास क्षेत्र में एक मौलवी का हैरान कर देने वाला कारनामा सामने आया हैं। पास के ही गांव की एक महिला के ऊपर ऊपरी हवा का चक्कर होने के चलते महिला को परिवार के लोग झाड़-फूंक कराने के लिए एक मौलवी के पास पहुंचे थे। जहां मौलवी ने उस महिला का ऐसा झाड़-फूंक किया कि उसके सारे ऊपरी हवा मौलवी द्वारा की गई पिटाई से मिनटों की सेकंडो में रफू चक्कर हो गई।जहां मौलवी के पास ऊपरी हवा का झाड़-फूंक कराने बहाने महिला को एक गुफा नुमा अंधेरे कमरे में ले गया। अंधेरे नुमा गुफा में ले जाने के बाद मौलवी और कमरे में मौजूद उसके अन्य साथियों ने महिला को जमीन पर गिरा लिया और उसके साथ छेड़खानी करते हुए उसको पूरी तरह से नग्न कर दिया। महिला को नंगी करने के बाद उसके कपड़े फाड़ दिए गए जिसके बाद 2 लोगों ने उसके हाथ पकड़ लिए और एक ने पेट पकड़ लिया। महिला ने विरोध किया तो उसके साथ मौलवी ने लोहे की रॉड से बेरहमी के साथ जमीन पर गिराकर पूरी तरह से नग्न हालत में उसकी पिटाई की गई। मौलवी द्वारा झाड़-फूंक करने के नाम पर की गई पिटाई के बाद महिला के जिस्म पर काफी गंभीर चोट पहुंचाई गई। जिसके बाद पीड़ित महिला के परिजनों ने झाड़-फूंक के नाम पर महिला की पिटाई करने वाले आरोपी मौलवी के खिलाफ पुलिस को लिखित में तहरीर दी गई। ऊपरी हवा और झाड़-फूंक का इलाज के नाम पर महिला नंगी कर उसके साथ मारपीट करने वाले मौलवी व अन्य तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज किया। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के कोतवाली इगलास क्षेत्र के गांव लुखटीया निवासी संदीप कुमार पुत्र इंद्रजीत सिंह के द्वारा झाड़-फूंक और ऊपरी हवा का इलाज करने वाले एक मौलवी के खिलाफ थाने पर पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के लिए दी गई लिखित तहरीर में आरोप लगाया गया है कि उसके बड़े विष्णु शर्मा की पत्नी ओर उसकी 25 वर्षीय भाभी हेमा देवी पिछले करीब 10 12 दिन से ऊपरी हवा के चलते परेशान थी। ऊपरी हवा के चलते परिवार के लोग उसका झाड़-फूंक कराने के लिए 15 अप्रैल की दोपहर करीब 12:00 बजे पास के ही गांव सतलोनी कला में मस्जिद के सामने रहने वाले आस मोहम्मद के घर पहुंचे थे। आरोप है कि ऊपरी हवा का उपचार कराने के दौरान उसके घर पर पहले से ही कई लोग मौजूद थे। जिसके बाद उसके घर पर मौजूद राशिद,धीरेंद्र समेत साहब सिंह उसकी भाभी हेमा देवी को उपचार करने के बहाने एक कमरे के अंदर ले गए। आरोप है कि इस दौरान उसकी भाभी को उपचार करने के बहाने कमरे के अंदर ले जाकर सभी लोगों ने उसकी भाभी के साथ जमीन पर गिरा कर छेड़खानी शुरू कर दी उसकी भाभी के द्वारा जब उसके साथ बंद कमरे के अंदर हो रही छेड़खानी का विरोध किया गया तो उसके बाद कमरे के अंदर मौजूद मौलवी समेत सभी लोगों ने जमीन पर गिरा कर उसके वस्त्र उतारते हुए नंगा लिटा लिया। जिसके बाद कमरे में मौजूद राशिद और धीरेंद्र ने उसकी भाभी के कपड़े फाड़ डाले। फिर उसकी भाभी को नंगा कर राशिद और धीरेंद्र ने दोनों हाथ पकड़ लिए तो वही साहब सिंह पेट पकड़ लिया। आरोप है कि इसके बाद झाड़-फूंक करने वाले आस मोहम्मद ने उसकी भाभी हेमा देवी के शरीर पर लोहे की रॉड से पीठ पर, जांघ व हिप व पर जमकर बेरहमी के साथ पिटाई की गई। इसके साथ ही जान से मारने की नियत से उसकी भाभी का गला दबाया गया। जिसके चलते वह बेहोश होकर वही गिर गई। इसके बाद सभी लोग उसकी भाभी को मरा हुआ समझकर कमरे के अंदर अकेला छोड़ मौके से भाग गए। आरोप है कि इस दौरान कमरे के अंदर उपचार करने के लिए ले जाने के बाद जब कई घंटों तक उसकी भाभी कमरे से बाहर नहीं आई तो उसने कमरे के अंदर पहुंचकर देखा तो उसकी भाभी नग्न हालत में जमीन पर पड़ी हुई थी।उसकी भाभी की पीठ हिप ओर जांघो पर गंभीर चोट के लाल निशान पड़े हुए थे। इसके बाद पीड़ित महिला के देवर द्वारा अपनी भाभी को ग्रामीणों की मदद से अपने गांव ले जाया गया आरोप है कि इस दौरान उसकी भाभी के साथ बंद कमरे में नग्न कर मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ थाने पर पहुंचकर पुलिस को लिखित में तहरीर दी गई पुलिस ने पीड़ित संदीप की तहरीर के आधार पर मौलवी समेत अन्य लोगों के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया
इस पूरे मामले पर क्षेत्राधिकारी इगलास अशोक कुमार ने बताया कि कोतवाली इगलास पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र के गांव सतलोनी कला में झाड़-फूंक करने वाले एक मौलवी आस मोहम्मद के द्वारा पड़ोसी गांव की एक महिला के साथ बंद कमरे के अंदर नग्न हालत में बेरहमी के साथ मारपीट की गई है। पीड़ित महिला के परिजनों द्वारा मारपीट करने वाले मौलवी और उसके 3 अन्य साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए थाने पर तहरीर दी गई थी। पुलिस ने दी गई तहरीर पर तत्काल मौलवी और उनके अन्य साथियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसके बाद पुलिस ने झाड़-फूंक के नाम पर महिला के साथ मारपीट करने वाले आरोपी मौलवी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी मौलवी को गिरफ्तार करने के बाद संबंधित धाराओं में पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जा रहा है।




