लखनऊ: यूपी चुनाव के नतीजे आने के बाद 16वें दिन योगी आदित्यनाथ ने 50 मंत्रियों और दो उपमुख्यमंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ ली तो एक बार फिर से देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में योगी शासन की शुरुआत हुई। शुक्रवार को शपथ लेने के बाद राज्य सरकार की पहली कैबिनेट बैठक शनिवार को आज होनी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व नई मंत्रिमंडल गठन के बाद पहली कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसले हो सकते हैं। कैबिनेट बैठक दस बजे से शुरू होगी। उसके बाद साढ़े 11 बजे से मुख्यमंत्री अतिरिक्त मुख्य सचिवों, प्रधान सचिवों एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को संबोधित करेंगे।




