Breaking उत्तर प्रदेश लखनऊ

Yogi Gov 2.0 : योगी की ताजपोशी से पहले चाय पर बुलाये गए विधायक 

लखनऊः: प्रदेश की नई सरकार का मंत्रिमंडल युवाओं की ऊर्जा, महिलाओं की शक्ति और दिग्गज नेताओं के अनुभव का संगम होगा। यूपी को देश की नंबर एक अर्थव्यवस्था वाला राज्य और देश में सबसे अधिक प्रति व्यक्ति आय वाला राज्य बनाने के संकल्प के साथ नई सरकार शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में शपथ लेगी। मंत्रिमंडल के जरिए भाजपा की कोशिश मिशन 2024 के मद्देनजर क्षेत्रीय संतुलन के साथ सामाजिक समीकरण साधने की भी झलक होगी। योगी आदित्यनाथ के साथ मंत्रिमंडल में 45 से 47 मंत्री शपथ ले सकते है। इनमें करीब 24 से अधिक कैबिनेट, 10 से अधिक राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और करीब 12 से अधिक राज्यमंत्री शामिल हो सकते है। इनमें 15 से अधिक नए चेहरे भी हो सकते हैं। मंत्रिमंडल में पश्चिम से पूरब तक अगड़े, पिछड़े, दलित और अति दलित वर्ग को प्रतिनिधित्व देने की चर्चा है। वहीं युवाओं को मौका देकर पार्टी नई लीडरशिप का रोडमैप भी तैयार करेगी। वहीं महिलाओं की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है। अरविंद कुमार शर्मा, असीम अरुण, राजेश्वर सिंह, अश्वनी त्यागी, शलभमणि त्रिपाठी, राजेश त्रिपाठी, ब्रजेश सिंह रावत, दयाशंकर सिंह, राजेश चौधरी, दीनानाथ भास्कर, और प्रतिभा शुक्ला। नीलिमा कटियार, गुलाब देवी, डॉ. सुरभि, अंजुला माहौर, केतकी सिंह, प्रतिभा शुक्ला, अनुपमा जायसवाल, अदिति सिंह और सरिता भदौरिया। चर्चा है कि योगी आदित्यनाथ शपथ लेने वाले मंत्रियों को शुक्रवार सुबह अपने सरकारी आवास पर चाय पर बुला सकते हैं