Breaking उत्तर प्रदेश मैनपुरी

Mainpuri News : करहल से अखिलेश यादव की रिकार्ड जीत

मैनपुरी : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मैनपुरी के करहल में रिकार्ड जीत दर्ज की है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़े और केन्द्रीय मंत्री भाजपा प्रत्याशी प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल को शिकस्त दी। करहल विधानसभा सीट पर अखिलेश यादव ने 66782 मत के अंतर से जीत हासिल की है। यह जिले के विधानसभा चुनावों के इतिहास की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले 2017 के चुनाव में सपा के सोबरन सिंह यादव के नाम 38405 वोटों के अंतर से जीत का रिकार्ड था। सपा मुखिया अखिलेश यादव को चुनाव में 147237 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी एसपी सिंह बघेल को 80455 वोट हासिल हुए। इस विधानसभा सीट पर सभी 34 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। अभी प्रमाण पत्र जारी नहीं हुआ है।