Breaking मिर्जापुर

Mirzapur News : घोर परिवारवादियों का पन्‍ना काली स्‍याही से रंगा हुआ है : Pm

मिर्जापुर :प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सिटी ब्लाक के बरकछा में शुक्रवार को जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। पीएम ने परिवारवाद पर विपक्ष को घेरा और वंदेभारत, देवीशक्ति और आपरेशन गंगा में देश के नागरिकों को वापस लाने के प्रयासों की जानकारी दी। कहा कि जिस अभियान से गंगा का नाम जुड़ा हो वह जरूर पूरा होता है। विंध्‍याचल का मानक समय पूरे देश का समय तय करता है। यहां का विकास देश को गति देता है। भारत का सामर्थ्‍य बढ़ाने के लिए मीरजापुर भदोही के लोगों का एक वोट भाजपा के पक्ष में पड़ना जरूरी है। भावना राष्‍ट्रभक्ति के साथ ईमानदार नेतृत्‍व चाहिए जो विकास के लिए मेहनत करे। यह घोर परिवारवादियों का पन्‍ना काली स्‍याही से रंगा हुआ है। इतिहास आप अच्‍छी तरह जानते हैं। इनका इतिहास हजारों करोड़ घोटाला और यूपी को लूटने के साथ आतंकियों और दंगाइयों को संरक्षण का है। अपराधियों को पालने पोसने का है। यह देश यूपी का भला नहीं कर सकते है। समाज को तोड़ा और बांटो करके यूपी को लूटने की मंशा रहती है। मेहतन करना, मदद करना, चिंता करना इनसे नहीं होता। यूपी और देश को ताकतवर यह नहीं बना सकते। इसलिए देश के साथ मिलकर कंधे से कंधा मिलाकर सपने को साकार करना है। इस सदी में ताकत देश की बढ़ रही है। कोरोना काल में भी हमने देखा है। दुनिया के बड़े देश पस्‍त पड़ गए लेकिन भारत दो साल से 80 करोड़ ना‍गरिकों को मुफ्त राशन दे रहा है। गरीब का चूल्‍हा बुझना नहीं चाहिए। हमारी सरकार दो लाख साठ हजार करोड़ खर्च कर गरीबों का चूल्‍हा जला रही है। गरीब मां कह रही है मेरे लिए शब्‍द नहीं आशीर्वाद होता है। माताओं बहनों को कहता हूं नमक आपने नहीं खाया है नमक मैने खाया है। आपने मुझे जो नमक खिलाया है उसे जीवन भर बेटे की तरह कर्ज चुकाता रहूंंगा। लोगों के खाते में हजारों करोड़ रुपये कोरोना काल में भेजे हैं। किसानों के खाते में सीधे सवा लाख करोड़ रुपये दिए हैं। मीरजापुर के किसानों को 400 करोड़ से अधिक भदोही के किसानों को 250 करोड भेजे हैं। इससे गरीब को प्राथमिकता दी गई है। नागरिकाें को वैक्‍सीन के लिए विदेशों में हजारों खर्च करना पड़ रहा है। भारत में फ्री वैक्‍सीन लग रहा है।