बलिया: छठे चरण का चुनाव प्रचार आज शाम को थम जाएगा। बलिया के सातों विधान सभा सीटों पर सियासी दल अपने तरकश का तीर चला चुके हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव फेफना व बलिया नगर विधान सभा क्षेत्र की सीमा पर स्थित कटरिया गांव के मैदान में पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने पहुंचे अपने संबोधन में अखिलेश यादव ने सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देकर अपनी बात शुरू की। कहा कि बलिया ने हमेशा देश को नई दिशा देने का काम किया है। जनता को चलने वाली पार्टी भाजपा का इस बार बलिया में खाता तक नहीं खुलेगा। इस बार के चुनाव में भी बलिया इतिहास कायम करने जा रहा है।
अगर समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो अगले पांच वर्षों तक मुफ्त राशन देंगे। इसके लिए हमने अभी से तैयारी कर ली है। भाजपा की हार के डर से बाबा को नींद उड़ गई है। जनता उनको बाय-बाय कर चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की गर्मी निकल गई है, उनके नेता भी निराश हो गए हैं। यह पार्टी सबसे बड़ी होने के साथ सबसे झूठी पार्टी भी है। इससे सावधान रहने की जरूरत है। इनसे पार पाने के लिए सपा कार्यकर्ताओं को ज्यादा संघर्ष करने की भी जरूरत नहीं है, बस चुनाव वाले दिन वोट डालना है