Breaking गौंडा

Gonda News : भारतीय जनता पार्टी जो कहती है, वो करती है : राजनाथ सिंह

गोंडा : उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गोंडा के कर्नलगंज विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा में बड़ी घोषणा की है। राजनाथ सिंह ने यहां के परसपुर में महाकवि तुलसीदास महाविद्यालय में जनसभा को संबोधित किया। राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश के साथ चार अन्य राज्यों के विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत मिल रही है। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी को पोल विश्लेषकों और सर्वेक्षण एजेंसियों के आंकलन के अनुसार उत्तर प्रदेश के चुनाव के पहले दो चरणों में भाजपा को कमोबेश उतनी ही सीटें मिल रही हैं जितनी पिछले विधानसभा चुनाव में जीती थी। भारतीय जनता पार्टी जो कहती है, वो करती है। देश को पीएम नरेन्द्र मोदी और प्रदेश को सीएम योगी आदित्यनाथ बखूबी चला रहे हैं। अब लोगों को लगने लगा है कि भारतीय जनता पार्टी का ही शासन सर्वश्रेष्ठ होता है।