Breaking कासगंज

Kasganj News : पहले चरण में विरोधियों के हौसले पस्त हो गये है: पीएम

कासगंज :प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में उतरे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में सभा करने का मोर्चा संभाल लिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कासगंज के पटियाली में चुनावी सभा को संबोधित करने से पहले पंडित दीन दयाल उपाध्याय का नमन किया।कासगंज के पटियाली विधानसभा क्षेत्र में पटियाली-दरियावगंज रोड पर फायर स्टेशन के सामने मैदान में बने मंच से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि मेरी नजर जहां पहुंच रही है, लोग ही लोग नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि विलंब से आने के लिए क्षमा। इसके बावजूद भी आप लोग जिस प्यार से मुझे आशीर्वाद देने आए हैं, वह मेरे लिए अविस्मरणीय है। यहां पर भारी भीड़ को देखकर लगा कि यहां भी लोग उत्साहित हैं। सबसे पहले तो आपसे क्षमा चाहता हूं। मुझे आने में विलंब हो गया। आज उत्तराखंड में सुबह कार्यक्रम था, वहां पर ज्यादा भीड़ थी। उत्साह का वातावरण था तो मैं बोलता ही गया समय का ध्यान ही नहीं रहा। पीएम मोदी ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में लता मंगेशकर के नाम पर चौराहे का नामकरण करना बहुत बड़ा फैसला है। उनका अभिनंदन है। पीएम नरेन्द्र मोदी के आगमन से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच संभाल और सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान अपनी सरकार के काम को गिनाने के साथ विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पहले चरण में मतदान में जमकर वोटिंग कर जनता ने हमारे काम का समर्थन किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमने पांच वर्ष में विकास के काम को बिना भेदभाव किया। सरकार के एक हाथ में विकास की छड़ी है तो दूसरे हाथ में बुल्डोजर का लीवर है। हमने प्रदेश में कोरोना को हमने नियंत्रित कर लिया है। पीएम मोदी ने फ्री टेस्ट, फ्री इलाज, फ्री वैक्सीन दी, जिसको हमने जन-जन तक पहुंचाया। कोरोना वैक्सीन ने सभी की जान बचाई है। वैक्सीन पर विपक्ष ने भ्रम फैलाया था। महीने में दो बार राशन दिया जा रहा है। बीजेपी सरकार में सभी को सुरक्षा मिली है। पांच वर्ष से पहले बदायूं में माफिया हावी थे। पांच साल पहले पहले बेटियां स्कूल नहीं जा पाती थीं। आज माफिया बदायूं से गायब हो गए हैं। माफिया-अपराधी जेल में या प्रदेश से बाहर हैं।