बरेली: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को बरेली पहुंचे। यहां उन्होंने सहारा मैदान में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान अमित शाह ने अखिलेश यादव और अन्य विपक्षी दलों के नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने जनसभा का संबोधित करते हए कहा, ‘भाजपा मोदी के सबका साथ-सबका विकास के नारे पर चलती है। योगी सरकार ने यूपी से माफियाराज को खत्म किया। लोगों में भय का माहौल खत्म हुआ है। भाजपा की सरकार ने दो करोड़ घरों में शौचालय बनवाया। आज गरीबों को इलाज के लिए भाजपा ने हर गरीब को 5 लाख तक का सारा इलाज आयुष्मान कार्ड से मुफ्त कराया। नाम तो समाजवादी पार्टी रखा है, लेकिन अखिलेश बाबू ने गरीबों को इलाज नही मुहैया कराया था।
