Breaking उत्तर प्रदेश नई दिल्ली

Up election: Congress ने जारी की 89 उम्मीदवारों की तीसरी सूची

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस ने 89 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कांग्रेस ने 37 महिला प्रत्याशियो को टिकट दिया है। कांग्रेस ने 125 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में 50 महिलाओं को टिकट दिया। वहीं 41 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट में 16 महिला प्रत्याशियों को टिकट दिया है। कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अब तक कुल 255 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है जिसमें कुल 103 महिलाओं को टिकट दिया गया है।

वही सिद्धार्थनगर जिले के इटवा विधानसभा 2017 में बसपा से प्रत्याशी रहे अरशद खुर्शीद आज लखनऊ में बसपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया कांग्रेस पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने उनको पार्टी की सदस्यता दिलाई कांग्रेस पार्टी ने 89 प्रत्याशियों की सूची जारी की जिसमें इटवा विधानसभा से अरशद खुर्शीद को अपना प्रत्याशी बनाया आपको बताते चलें कि अरशद खुर्शीद 2017 विधानसभा के चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे इस बार वह कांग्रेस पार्टी के चुनाव चिन्ह से मैदान में होंगे।