लखनऊ:अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 2,37,109 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 16,740 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 9,76,98,882 सैम्पल की जांच की गयी हैं। कल विभिन्न जनपदों से आरटीपीसीआर के लिए 1,17,262 सैम्पल भेजे गये है। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 15,757 तथा अब तक 18,13,485 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 96,642 एक्टिव मामले है, जिनमे 94,002 लोग होम आइसोलेशन में है। लगभग 1.5 प्रतिशत लोग ही अस्पताल में भर्ती है।
Acs health ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 21 जनवरी, 2022 को एक दिन में कुल 22,28,668 डोज दी गयी है, जिनमे 15 से 18 वर्ष के बच्चों को 3,36,373 डोज दी गई। प्रदेश में कल 18 वर्ष से अधिक लोंगों को पहली डोज 14,29,87,142 दी गई जो उनकी जनसंख्या का 97 प्रतिशत है। 18 वर्ष से अधिक लोंगों को दूसरी डोज 9,42,33,071 दी गयी, जो उनकी जनसंख्या का 63.92 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि 15 से 18 वर्ष के बच्चों को अब तक 74,59,772 वैक्सीन की प्रथम डोज दी गयी है, जो उनकी जनसंख्या का 53.23 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि अब तक 7,11,288 प्रीकॉशन डोज दी गयी है।
Amit mohan ने बताया कि भारत सरकार द्वारा प्रीकॉशन डोज के संबंध में गाइडलाइन्स दी गई है, जिसके अनुसार प्रीकॉशन डोज लेने वाले लोगों को यदि हाल ही में कोविड का संक्रमण हुआ हो तो, वे स्वस्थ होने के तीन महीने के बाद प्रीकॉशन डोज ले सकते है। उन्होंने बताया कि निर्वाचन में लगें कर्मियों को भी फ्रंटलाइन वर्कर्स में रखते हुए उन्हें भी प्रीकॉशन डोज दी जा रही है। इस संबंध में भारत सरकार द्वारा गाइडलाइन्स दी गई है, जिसके अनुसार निर्वाचन के लिए जाने वाले कर्मचारी अपनी दूसरी डोज के 90 दिन पूरे होने के बाद प्रीकॉशन डोज ले सकते है। उन्होंने कहा कि सभी लोग कोविड टीकाकरण अवश्य करवाये। जिन लोगों ने अपनी पहली डोज ले ली है समय आने पर दूसरी डोज भी अवश्य ले। कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नही हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे।


