FAREHPUR rajsthan अपराध अमरोहा अयोध्या अलीगढ़ असम आगरा इटावा इंदौर इलाहाबाद उज्जैन उत्तर प्रदेश उत्तराखंड उन्नाव एटा ओरेय्या औरैया कुशीनगर केरल कौशाम्बी गाजीपुर गोरखपुर गौंडा चंडीगढ़ चंदौली छतीसगढ़ जम्मू जॉब्स

आगरा पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुयी है पुलिश ने पकड़ा असलहो का जखीरा .

डीएनएम न्यूज़ एजेंसी सुधीर कुमार एसएसपी आगरा
                          डीएनएम न्यूज़ एजेंसी सुधीर कुमार एसएसपी आगरा फाइल फोटो

आगरा .विधानसभा चुनाव से पहले आगरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बड़ी संख्या में असलाह बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। बड़ी संख्या में वहां से हथियार बरामद हुए हैं। साथ ही हथियार बनाने के औजार और अन्य सामान को भी पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है, जो पूर्व में भी संगीन वारदातों में संलिप्त रहे हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इनकी सप्लाई कहां होनी थी। कहीं विधानसभा चुनाव में इन हथियारों के बल पर उपद्रव मचाने का कोई प्लान तो नहीं चल रहा था।

एसएसपी आगरा सुधीर कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि थाना न्यू आगरा क्षेत्र के मऊ गांव के पास बने जंगलों में पुलिस को हथियारों के जखीरे की जानकारी मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने देर रात को छापामारी की। मौके से पुलिस ने सलीम खान पुत्र लियाकत अली, आकाश पुत्र श्याम और अब्दुल सलाम पुत्र शमशेर को गिरफ्तार किया है। तीनों ही आगरा के रहने वाले हैं। इनके पास से पुलिस ने एक बंदूक, एक राइफल, चार तमंचे और बड़ी संख्या में कारतूस बरामद किए हैं। असलाह बनाने का सामान और औजार भी पुलिस को मिले हैं।

 

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अवैध हथियार और अवैध शराब बनाने वालों पर पुलिस की नजर है। न्यू आगरा थाना क्षेत्र से पकड़े गए हथियारों के बारे में भी पुलिस जानकारी में जुटी है। पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है, कहीं विधानसभा चुनाव में उपद्रव के लिए इनका इस्तेमाल तो नहीं होना था। इनकी सप्लाई कहां होनी थी, इसके लिए पुलिस की पूछताछ जारी है।