Breaking उत्तर प्रदेश लखनऊ

नवंबर को केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल अयोध्या के दौरे पर रहेगी।

डीएनएम न्यूज़ नेटवर्क लखनऊ
                                     डीएनएम न्यूज़ नेटवर्क लखनऊ

अयोध्या. गोसाईंगंज खेल महोत्सव का शुभारंभ भी करेगी 14 नवंबर से अयोध्या के गोसाईंगज विधान सभा में आयोजित खेल महोत्सव किया जाएगा।वही इस खेल महोत्सव में गोसाईंगंज विधानसभा में एथलेटिक्स, फुटबाल, हॉकी,कब्बडी सहित विभिन्न खेल प्रतियोगितायें होगे।इस खेल महोत्सव के शुभारंभ के उपरांत अनुप्रिया पटेल गोसाईंगंज रामलीला ग्राउंड में जनसभा को भी सम्बोधित करेगी।

अपना दल के प्रदेश सचिव प्रमोद सिंह ने जानकारी देते हुए कहा खेल महोत्सव गोसाईंगंज विधानसभा में आयोजित किया जा रहा है।जिसमें केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल खेल महोत्सव का शुभारंभ करेगे और जनसभा को सम्बोधित करेगे। उन्होंने कहा कि हम सभी अपना दल के कार्यकर्ता स्वागत के लिए एक बड़ी विशाल जनसभा आयोजित की जा रही है।

इस जनसभा में लगभग 20 हजार हमारे बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं की पहुंचने की संभावना है। वही कहा यह स्पोर्ट्स प्रतियोगिता 10 दिन तक आयोजित किया जाएगा।