Breaking उत्तर प्रदेश झांसी

झाँसी में 11वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन 21 अक्टूबर 2021 से, सभी तैयारियां पूर्ण

डीएनएम न्यूज़ नेटवर्क झांसी
डीएनएम न्यूज़ नेटवर्क झांसी

 झाँसी जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने आज झांसी में आयोजित होने वाली 11वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हाॅकी चैम्पियनशिप के सफल आयोजन के दृष्टिगत तैयारियों को लेकर, रहन-सहन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पैरामेडिकल कॉलेज का अधिकारियों के साथ भ्रमण किया।

जिलाधिकारी ने स्वयं किया महिला हॉकी टीम के सदस्यों का स्वागत और किया संवाद 21 से 30 अक्टूबर 2021 तक मेजर ध्यान चंद स्टेडियम में होगा भव्य आयोजन, 29 टीमें कर रहीं प्रतिभाग महिला हॉकी खिलाड़ियों का महारानी लक्ष्मीबाई की कर्मभूमि पर होगा भव्य स्वागत,उनके रहन-सहन में कोई कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी

पैरामेडिकल में व्यवस्थाओं को देखते हुए जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने उपस्थित समस्त अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिन्हें जो भी जिम्मेदारी दी गई है । उसका अक्षरस: अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि कार्यो में शिथिलता और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए।

खेल विभाग,उ0प्र0 के संयोजन में हाॅकी उत्तर प्रदेश, जिला प्रशासन झाॅसी एवं क्षेत्रीय खेल कायार्लय के संयुक्त समन्वय से मेजर ध्यानचन्द एस्ट्रोटफर् स्टेडियम, झाॅसी पर दिनांक 21 से 30 अक्टूबर, 2021 तक ’’11वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हाॅकी चैम्पियनशिप’’ का सफल आयोजन किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा की राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के जनपद-झाॅसी में भव्यतापूवर्क सफल आयोजन हेतु अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित समस्त व्यवस्थाएं प्राथमिकता पर पूर्ण कर लें।