Breaking उत्तर प्रदेश मिर्जापुर

मिर्जापुर जिले के जमालपुर ब्लाक के प्रधान संघ अध्यक्ष शुशील सिंह उर्फ बांचा सिंह को चुना गया ।

डीएनएम न्यूज़ नेटवर्क
डीएनएम न्यूज़ नेटवर्क

मिर्जापुर। जमालपुर विकास खंड के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानो का परिचय एंव सम्मान समारोह ग्राम प्रधान जमालपुर शुशील सिंह उर्फ बाचा सिंह के आवास पर माल्यार्पण एवं अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह भेटकर लोगो का जोरदार स्वागत किया। इस सम्मान समारोह कार्यक्रम में आए हुए क्षेत्र के सभी प्रधानो ने सर्वसम्मत से एक स्वर मे सुशील सिंह उर्फ बाचा सिंह को जमालपुर ब्लॉक प्रधान संघ का अध्यक्ष मनोनित किया, जिसमे ग्राम प्रधानो ने कहा की प्रधानो से जुडी हर समस्याओं को हल करने के साथ उनके साथ मुशिबते आती है तो रक्षा के लिए हमेशा तैयार रहेंगे।

वही प्रधान संघ अध्यक्ष सुशील सिंह उर्फ बाचा ने कहा की प्रधान संगठन के आदर्श एंव नितियों के प्रती लगन निष्ठा के साथ प्रधानो के हित मे इमानदारी से काम करूंगा साथ ही उनके सम्मान मे कोई कमी नही आएगी चाहें अधिकारियों से कोई काम हो चाहे गांव के विकास में कोई व्यवधान हो हम हमेशा प्रधानों के साथ कन्धों से कन्धा मिलाकर चलने का काम करूंगा।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मैक्सवेल हास्पिटल के डायरेक्टर केएन पांडेय रहें, तथा कार्यक्रम का संचालन मोती सिंह एवं राजेश द्विवेदी ने संयुक्त रूप से किया इस दौरान ग्राम प्रधान हसौली अरुण त्रिपाठी उर्फ ढुनमुन भैया, ग्राम प्रधान भदावल पुनीत सिंह, और अंत मे पूर्व प्रधान विजय बहादुर सिंह ने आए हुए सभी सम्मानित लोगो को दिल की अंतरंग गहराइयो से धन्यबाद दिया।