Breaking उत्तर प्रदेश लखनऊ

UP CABINATE : योगी कैबिनेट में 24 अहम प्रस्तावों को मिली मंजूरी

लखनऊ  ( राजू  ,स्टेट हेड ) : यूपी कैबिनेट ने बुधवार को हुई बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर सहमति की मुहर लगा दी है। बैठक में इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग पॉलिसी को मंजूरी दे दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बुधवार यानी आज लोकभवन में कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नई पर्यटन नीति को मंजूरी मिल गई है। कैब‍िनेट बैठक में राज्य विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 5 दिसंबर से शुरु करने का न‍िर्णय ल‍िया गया। शीतकालीन तीन द‍िन का होगा। इस दौरान अनुपूरक बजट भी आएगा।

इसकी जानकारी कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने दी। बैठक में कई अहम प्रस्तावों को पास किया गया है:

राज्य विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 5 दिसम्बर से शुरू होगा। सत्र तीन दिन का होगा।

दो निजी विश्वविद्यालय के आशय पत्र जारी किए गए हैं। हरित विश्वविद्यालय गाजियाबाद और महावीर विश्वविद्यालय मेरठ को आशय पत्र जारी करने की मंजूरी मिली है।

संजय गांधी पीजीआई में क्रिटिकल केयर के 12 बेड जोड़े गए हैं। इससे मरीजों को मदद मिलेगी। वर्तमान में क्रिटीकल केयर के 20 बेड हैं।

उच्च न्यायालय में ट्रेनी क्लर्क का कार्यकाल एक से बढ़ाकर दो साल किया गया है।

उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल के लिए वाहनों की व्यवस्था की जाएगी। अनुप्रयोगी वाहन को नीलाम किया जाएगा। 112 का रेस्पॉन्स टाइम 10 मिनट रह गया है। इसे और भी कम करने के लिए गाड़ियों की व्यवस्था की जाएगी।

नई सौर ऊर्जा नीति को कैबिनेट की मंजूरी। 22 हजार मेगावाट सोलर एनर्जी का उत्पादन किया जाएगा।

सोलर पार्क की स्थापना के लिए सार्वजनिक भूमि एक एकड़ की दर से लीज पर देंगे।