Breaking उत्तर प्रदेश लखनऊ

Lucknow : चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे नेपाल में देखी गई !

लखनऊ ( अमित श्रीवास्तव ,विशेष संवाददाता ):पुलिस सूत्रों के मुताबिक नेपाल के महीमनगर में लगे CCTV कैमरों में श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे, दानिश उर्फ तनवीर और आमिर एक साथ सड़क पार कर बस स्टेशन की तरफ जाते दिखाई दिए हैं। तीनों ने वहां रात बिताई और अगली सुबह बस से लोकेशन बदल ली। पुलिस के मुताबिक श्रद्धा लगातार अपनी लोकेशन बदल रही है और मोबाइल फोन बंद कर रखा है।

कैसे पहुंची नेपाल

पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात के बाद श्रद्धा चौक इलाके में अपने पूर्व साथी और ड्राइवर से मिली। इसके बाद वह सीतापुर और बहराइच के रास्ते रुपईडीहा बॉर्डर पहुंची। दुबग्गा के ड्राइवर आमिर और आलमबाग के दानिश ने उसे भगाने में मदद की। सोमवार को हजरतगंज पुलिस ने दोनों के घरों पर दबिश दी लेकिन दोनों फरार मिले।बॉर्डर के पास एक पार्किंग में श्रद्धा की Scorpio गाड़ी लावारिस हालत में मिली, जिसके बाद पुलिस को यकीन हो गया कि तीनों पैदल ही बॉर्डर पार कर नेपाल में दाखिल हो गए।

पुलिस देखती रह गई, आरोपी फरार

इस पूरे मामले में लखनऊ पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस पहले सीतापुर पहुंची, फिर लखीमपुर, लेकिन हर बार श्रद्धा वहां से निकल चुकी थी। अब लखनऊ पुलिस की एक टीम ने काठमांडू पुलिस से संपर्क किया है और नेपाल तक तलाश तेज कर दी है।

क्या है पूरा मामला

9 अक्टूबर की शाम 6:45 बजे बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर कारोबारी शिवा शर्मा की मौत हो गई थी। शिवा की मां रंजना शर्मा ने हजरतगंज कोतवाली में श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।