भुवनेश्वर। ओडिशा के भुवनेश्वर में विजिलेंस विभाग ने ग्रामीण कार्य विभाग के चीफ इंजीनियर बैकुंठ नाथ सारंगी के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में नकदी बरामद होने से अधिकारियों के भी होश उड़ गए।
बताया जा रहा है कि इतनी बड़ी संख्या में नोट मिले कि उन्हें गिनने के लिए कई मशीनें लगानी पड़ीं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में नोटों के बंडल ही बंडल दिखाई दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार, विजिलेंस टीम आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांच कर रही है।
छापेमारी के दौरान नकदी के अलावा अन्य संपत्तियों और दस्तावेजों की भी जांच की गई। मामले को लेकर विजिलेंस विभाग की कार्रवाई जारी है और बरामद संपत्तियों का आकलन किया जा रहा है।




