Breaking लखीमपुरखीरी

Lakhimpur: 5 रुपये का सिक्का बना जान का खतरा, डॉक्टरों ने बचाई मासूम की जिंदगी..

लखीमपुर खीरी (सुरजीत चानी,संवाददाता ) ;लखीमपुर खीरी के मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने तत्परता दिखाते हुए तीन वर्षीय मासूम की जान बचा ली। खेलते समय बच्चे ने पाँच रुपये का सिक्का निगल लिया था, जो उसकी भोजन नली में फंस गया। परिजन बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां जांच में सिक्का भोजन नली के शुरुआती हिस्से में फंसा मिला।डॉक्टरों की टीम ने तत्काल एंडोस्कोपी प्रक्रिया अपनाई और बिना किसी चीरे या टांके के सिक्का सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इलाज के बाद बच्चे की हालत पूरी तरह सामान्य बताई जा रही है।
डॉ. मनोज शर्मा, असिस्टेंट प्रोफेसर, ईएनटी विभाग ने बताया कि “बच्चे को सिक्का निगलने की शिकायत के साथ लाया गया था। एक्स-रे जांच में सिक्का भोजन नली में फंसा मिला। एंडोस्कोपी तकनीक की मदद से बिना किसी चीरे के सिक्के को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बच्चा अब पूरी तरह स्वस्थ और सुरक्षित है।