Breaking उत्तर प्रदेश ग्रेटर नोएडा लखनऊ

Lucknow : पीएम मोदी 28 मार्च को जेवर एयरपोर्ट का कर सकते है उद्घाटन!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मार्च को एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का उद्घाटन कर सकते हैं। यह तारीख लगभग फाइनल मानकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अपनी सरकार की नौ वर्ष की उपलब्धियों के संकलन ‘नवनिर्माण के नौ वर्ष’ पुस्तक के बुधवार को लोक भवन में विमोचन के बाद के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर को लेकर यह जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में नौ वर्ष में एयर कनेक्टिविटी पहले के दोगुनी के भी अधिक हो गई है। उत्तर प्रदेश में अभी 16 डोमेस्टिक एयरपोर्ट और चार इंटरनेशनल इंटरनेशनल एयरपोर्ट संचालित हैं। एशिया का सबसे बड़ा और उत्तर प्रदेश का पांचवां इंटरनेशनल एयरपोर्ट, गौतमबुद्ध नगर के जेवर में बना है। हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 28 मार्च को इसके उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया है। गौरतलब है गौतमबुद्ध नगर के जेवर में बना नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उद्घाटन के साथ एशिया का सबसे बड़ा हवाई अड्डा हो जाएगा। यह पहले चरण में 1.2 करोड़ यात्रियों की वार्षिक क्षमता (एक रनवे) के साथ शुरू होगा, जो पूरी तरह विकसित होने पर पांच रनवे तक जाएगा। यह जेवर के पास 1,334 हेक्टेयर क्षेत्र में बना है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) अत्याधुनिक ग्रीनफील्ड हवाईअड्डा है। यह दिल्ली-एनसीआर का तीसरा प्रमुख हवाई अड्डा होगा, जो प्रति वर्ष 1.2 करोड़ यात्रियों की क्षमता के साथ एक रनवे से परिचालन शुरू करेगा। इसे ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल ने विकसित किया है और यह एशिया का सबसे बड़ा हवाई अड्डा है। इसको कार्बन-न्यूट्रल और एकीकृत मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब के रूप में डिजाइन किया गया है।