Breaking उत्तर प्रदेश गोरखपुर

गोरखपुर दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगाया जनता दरबार

गोरखपुर दो देसी दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सुबह गोरखनाथ मंदिर के प्रांगण में जनता दरबार लगाया जनता दरबार में पूर्वांचल के सभी जिलों से फरियादियों ने अपनी समस्याओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष रखा और निवेदन किया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक-एक कर सभी फरियादियों की समस्याओं को बहुत ही गंभीरता से सुना और साथ में उपस्थित अधिकारियों को तुरंत ही निस्तारण का आदेश भी दिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन के बाद अधिकारियों से कहा कि किसी भी तरह से जो व्यक्ति स्वास्थ्य की गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं उनके निदान की व्यवस्था सरकारी खर्चे पर की जाए इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था से जुड़े हुए मामलों में एडीजी और डीआईजी समेत एसएसपी को निर्देशित करते हुए कहा कि हर हाल में शोषित वंचितों के साथ न्याय हो और किसी की जमीन पर कोई अवैध कब्जा न कर पाए इसके साथ ही उन्होंने कल महाशिवरात्रि के त्यौहार को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया कि जितने भी शिवालय हैं सभी शिवालियों का रूप एक बार पहले ही क्लियर कर लें ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना हो गौरतलब है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए हुए हैं आज संघ के प्रमुख मोहन भागवत भी गोरखपुर आ रहे हैं ऐसी स्थिति में गोरखपुर में राजनीतिक हलचल बढ़ने की उम्मीद है