Breaking नई दिल्ली

बजट से पहले सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा क्रैश

सोना-चांदी की कीमतों में बीते सप्ताह बड़ा क्रैश देखने को मिला था और एक झटके में दोनों कीमती धातुएं भर-भराकर टूटी थीं. चांदी जहां एक ही दिन में 30% से ज्यादा सस्ती हो गई थी, तो सोना भी करीब 17% फिसल गया था. रविवार को बजट के दिन शेयर बाजार के साथ ही कमोडिटी मार्केट MCX पर भी गोल्ड-सिल्वर में ट्रेडिंग हो रही है और खुलने के साथ ही सोना-चांदी फिर से क्रैश हो गए हैं. 1 Kg Silver Price ओपनिंग के साथ ही अचानक 27000 रुपये गिर गया, जबकि सोना भी सिल्वर प्राइस की तरह ही धड़ाम हो गया और इसके भाव में 9000 रुपये से ज्यादा की गिरावट आई.