Breaking नई दिल्ली

Budget 2026: आज से बदल जाएंगे ये 5 नियम….

1 फरवरी को पेश होने वाले देश के आम बजट के साथ ही आम आदमी की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कई महत्वपूर्ण नियमों में बदलाव होने जा रहा है। गैस सिलेंडर की कीमतों से लेकर बैंकिंग और FASTag तक, ये बदलाव आपके घरेलू खर्चों को प्रभावित करेंगे।

प्रमुख बदलावों पर एक नज़र: LPG और ईंधन की कीमतें: तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस की कीमतें तय करती हैं। इस बार 14 किलो वाले घरेलू सिलेंडर और कमर्शियल गैस की कीमतों में संशोधन की उम्मीद है। साथ ही हवाई ईंधन (ATF) के दाम बदलने से हवाई सफर की लागत भी तय होगी।

महंगे होंगे सिगरेट और पान मसाला: सरकार तंबाकू उत्पादों पर जीएसटी क्षतिपूर्ति उपकर की जगह नया उत्पाद शुल्क और स्वास्थ्य उपकर लागू कर सकती है। इसके चलते कल से सिगरेट और पान मसाला की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी देखी जा सकती है।

FASTag के नए नियम: NHAI के अनुसार, कार और वैन यूजर्स के लिए केवाईसी (KYC) वेरिफिकेशन प्रक्रिया में बड़े सुधार लागू किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य टोल भुगतान को और अधिक सरल बनाना है।

CNG-PNG के दाम: दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में बदलाव की संभावना है, जिसका सीधा असर परिवहन और रसोई के खर्च पर पड़ेगा।

बैंकों में 10 दिन की छुट्टियां: फरवरी महीने में छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती और साप्ताहिक अवकाशों को मिलाकर कुल 10 दिन बैंक बंद रहेंगे। ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे अपने जरूरी काम समय रहते निपटा लें।

आम बजट 2026 के साथ ही टैक्स स्लैब में संभावित