लखनऊ : फैमिली हेल्थ इंडिया गोदरेज एवं जिला स्वास्थ्य समिति के सहयोग से संचालित एंबेड योजना के तहत मैथिलीशरण गुप्त वार्ड में पार्षद अशोक कुमार उपाध्याय और द हीरो यूथ क्लब के कम्युनिटी वालिंटियर के द्वारा वृक्षारोपण कर के समुदाय के लोगो को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया और साथ ही पर्यावरण सुरक्षा के लिए शपथ भी लिया गया जिसमे पार्षद अशोक कुमार उपाध्याय,यूथ वालिंटीयर राहुल कन्नौजिया,गौरव विमल, ए.एन.एम.रिंकी शर्मा ,आशा शिखा,आंगनबाड़ी सहायिका विद्या मिश्रा ,अमरेंद्र श्रीवस्तव उपस्थित रहें।पार्षद अशोक कुमार उपाध्याय जी के द्वारा संदेश दिया गया कि विश्व पर्यावरण दिवस व्यक्तियों और संगठनों को एक साथ आने और पर्यावरणीय स्थिरता की दिशा में सकारात्मक कदम उठाने का अवसर प्रदान करता है,इसका उद्देश्य लोगो को अपने दैनिक जीवन में बदलाव लाने के लिए प्रेरित करना है ,जैसे कि पर्यावरण के अनुकूल प्रथाओं को अपनाना ,कचरे को कम करना तथा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने वाली पहलो का समर्थन करना।
