Breaking उत्तर प्रदेश लखनऊ

Lucknow : महासंपर्क अभियान की तैयारियों को लेकर लखनऊ में भाजपा की अवध क्षेत्रीय बैठक सम्पन्न

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन)  धर्मपाल सिंह ने कहा कि आगामी एक माह पार्टी के प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता को लोक मंगलकारी मोदी सरकार की उपलब्धियों के साथ लोक दरबार में पहुंचना है। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित महासंपर्क अभियान की तैयारियों को लेकर लखनऊ के बीकेटी स्थित एसआर कॉलेज में प्रदेश महामंत्री (संगठन)  धर्मपाल सिंह के मुख्य आतिथ्य तथा प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की उपस्थिति में आयोजित अवध क्षेत्रीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में पूर्व उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री अमर पाल मौर्य, श्री अनूप गुप्ता तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष  कमलेश मिश्रा सहित अवध क्षेत्र सेे सांसद, विधायक, मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी सम्मिलित हुए।