लखनऊ ( राजू ,स्टेट हेड ) : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में कार्य करना देश के किसी भी कार्मिक के लिए गौरव की बात है। यहा काम करने वाला कहीं भी कार्य कर सकता है। 25 करोड़ की आबादी में योजना को पहुंचाना। मूल्यों और आदर्श का पालन करते हुए कार्य करना है। सरकार और जनता के बीच सेतु के रूप में कार्य करे। करीब छह साल में हमारी टीम ने सभी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाया है। वह बुधवार को 795 अधिकारियों कर्मचारियों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे।
सीएम ने कहा कि 54 लाख को आवास दिया। 1.75 लाख को उज्ज्वला, छह करोड़ को आयुषान कार्ड देना साबित करता है यूपी की मशीनरी काम कर रही है। शासन प्रशासन जैसा कार्य करेगा वैसी ही धारणा बनती है। आपकी पीढ़ी भाग्यशाली हैं कि इस सरकार में आवेदन किया। कही सिफरिश की जरूरत नहीं पड़ी। आज से संबंधित विभाग का हिस्सा बन गए है लेकिन जब शासन की नियत दुराग्रह से प्रेरित हो। भ्रष्टाचार से चयन प्रक्रिया शुरू हो तो अंदाजा लगाया जा सकता है।।
उन्होंने कहा कि 2017 में एक लाख 64 हजार लोगो की भर्ती की है। प्रदेश को सुरक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है। पीएसी की 54 कंपनिया समाप्त कर दी गई थी। भर्ती इसलिए नहीं होती थी क्योंकि आयोग पर प्रश्न चिन्ह लगा था। युवा चयन प्रक्रिया पारदर्शी न होने से आत्महत्या तक किए। भाई भतीजावाद था। भ्रष्टाचार था। अयोग्य लोग आयोग के अध्यक्ष थे। फिर अंदाजा लगाया जा सकता है कि नियुक्ति की क्या स्थिति होगी।
उन्होंने कहा की आयोग की बैठक में कहा था कि यदि किसी युवा के साथ अन्याय होगा तो जेल जाना तय है। अब हर परीक्षा से पहले मुन्ना भाई उठा लिए जाते है। इससे कई लोगोन को तकलीफ होती हैं। लेकिन इसकी परवाह नहीं है। यूपी के नौजवान के साथ भेदभाव होता था। अब प्रतिभा का सम्मान हो रहा है। प्रतिभावान को आगे बढ़ाएंगे। दूसरे राज्य का होगा तो उसे भी सम्मान मिलेगा। अब यूपी की धारणा बदली है। सम्मान बढ़ा है। आज दुनिया देश की ओर देख रही है।
लोक भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सीएम चिकित्सा अधिकारी, आबकारी निरीक्षक, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक, विपणन निरीक्षक, अधिशासी अधिकारी, राजस्व निरीक्क, सहायक चकबंदी अधिकारी, सहायक उद्यान निरीक्षक (वर्ग-3), अपर जिला सूचना अधिकारी व कनिष्ठ सहायक के चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देंगे। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक के साथ प्रदेश सरकार के कई अन्य वरिष्ठ मंत्री उपस्थित थे।
अफसरों की तारीफ
डीएस मिश्र की तारीफ की। कहा कि वे 39 साल से कार्य कर रहे है। वे निष्ठा से कार्य कर रहे है। दायित्व ईमानदारी से निभाया। कृषि उत्पादन आयुक्त 35 साल से सेवा में है। इतनी लाबी सेवा अलग अलग पदो पर की। जो भी जिम्मेदारी मिली उसे निभाया। तभी वे रोल माडल है। व्यक्ति तभ आगे बढ़ता है जब उसकी नीयत साफ हो। आपको भी लंबी दूरी तय करनी है। पहले दिन से तय करे की जहा भी नियुक्ति मिलेगी वह ईमानदारी से काम करेंगे। काम ईमानदारी से करेंगे।




