मथुरा ( राजू ,स्टेट हेड ): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मंगलवार को मथुरा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की पावन जन्मभूमि के दर्शन किए एवं पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। इसके बाद वे जनपद मथुरा में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में शामिल हुए।210 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास :इस दौरान जनपद मथुरा में सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज में प्रबुद्धजन सम्मेलन में सम्मिलित होकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाथ ने यहां के लोगों को 210 विकास परियोजना की सौगात दी। दरअसल, यहां उन्होंने ₹822.43 करोड़ की 210 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया।तो वहीं, जनपद मथुरा में प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा , “उत्तर प्रदेश सौभाग्यशाली है। मथुरा, अयोध्या, काशी, गंगा यमुना का आशीर्वाद मिल रहा। हमने नगर निगम बनाया। ब्रज तीर्थ विकास परिषद का गठन किया। ब्रज भूमि के विकास को 30 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट चल रहे है।ब्रज के लोगों के लिए और यहां आने वाले पर्यटकों के लिए हम एलिवेटेड रोड और रोप वे बना रहे हैं। बाहर से आने वाले यात्रियों को यहां दिक्कत न हो इसके लिए। ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए हम इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम बना रहे हैं।हम इसी सिस्टम के तहत कोरोना काल मे पीड़ित लोगों तक पहुंचे। आवास गरीबों के लिए सपना था। अब भाजपा की सरकार में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ गरीबों को मिल रहा है। रेहड़ी व्यवसायी को हमने व्यवस्थित किया है। नौ लाख पटरी दुकानदारों को अबतक व्यवस्थित किया जा चुका है। जल्द और भी व्यवस्था हो रही है।साथ ही सीएम योगी ने लोगों को भरोसा दिलाते हुए यह भी कहा कि, यमुना मैया निर्मल होंगी। नमामि गंगे योजना में नाले टेप किये गए हैं, जिससे यमुना में गंदा पानी नही जाएगा। हमने सभी विभागों को निर्देश दिए इन कार्यों में कोई बाधा नही आनी चाहिए। डबल इंजन की सरकार में तीसरा इंजन निकाय बोर्ड का भी हो तब और प्रगति होगा। ब्रज भूमि तीर्थ भूमि है।



