Breaking मैनपुरी

डिंपल यादव के नामांकन के बाद बोले अखिलेश होगी सबसे बड़ी जीत पूरा परिवार है साथ

मैनपुरी ( अमित श्रीवास्तव ,संवाददाता ):मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव में सपा ने डिंपल यादव को चुनाव मैदान में उतारा है। डिंपल यादव सोमवार को दोपहर करीब 1.30 बजे पति अखिलेश यादव के साथ कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर नामांकन किया। नामांकन के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि ये नेताजी की यादों का चुनाव है। इसमें अब तक की सबसे बड़ी जीत होगी। वहीं शिवपाल सिंह यादव और उनके बेटे आदित्य यादव ने साथ न आने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि नामांकन सादगी से करने आए थे। हम सब साथ हैं। बता दें मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर सपा ने उनकी पुत्रवधू औरपूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाया गया है।
डिंपल यादव के साथ सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव और पूर्व सांसद मैनपुरी तेजप्रताप यादव मौजूद रहे। सैफई में रविवार को अखिलेश यादव ने पार्टी नेताओं तक मंथन कर रणनीति तैयार की। मैनपुरी लोकसभा सीट को सपा का गढ़ कहा जाता है। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन बाद खाली हुई इस सीट पर उपचुनाव में पांच दिसंबर को मतदान होना है। इस पर सपा ने मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू डिंपल यादव का प्रत्याशी घोषित किया है। नेताजी की राजनीतिक विरासत को संभालने और वर्चस्व को कायम रखने के लिए पूरा परिवार ताकत झाेंकने जा रहा है। पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव चुनाव की घोषणा के बाद से ही बैठकों और प्रचार में जुटे हैं। रविवार काे पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव भी मैनपुरी में सक्रिय हो गए थे। रविवार रात को ही सपा मुखिया अखिलेश यादव भी सैफई पहुंच गए थे। उन्होंने देर शाम नेताओं आदि के साथ बैठक की। इसके बाद रविवार को फिर मंथन का सिलसिला चला और सोमवार को नामांकन कराने की बात तय कर दी गई।