लखनऊ ( राजू ,स्टेट हेड ) : स्मृति ईरानी मंत्री अल्पसंख्यक कल्याण, भारत सरकार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक जोकि भारतवर्ष के समस्त राज्यों की हज समिति एवं हज कमेटी ऑफ इंडिया की बैठक में लिए गए सभी फैसलों का स्वागत करता हूं।अब हज यात्रा पर होने वाले अनावश्यक खर्चों में कटौती करेगी भारत सरकार। इससे हज यात्रियों को यात्रा पर लगभग एक लाख रुपयों की होगी बचत।हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा पूर्व में की गई अनियमितताओं की त्रिसदसीय कमेटी गठित कर के करेगी जांच । यात्रा से पूर्व प्राइवेट संस्थाएं अब RTPCR टेस्ट नहीं करेंगी। हाजियों को अनावश्यक लंबे प्रोसेस के बजाय अब आसानियां प्रदान करेंगी हज कमेटी और लंबी चौड़ी प्रक्रिया से मिलेगी निजात।हज हाउस का प्रयोग अब निर्धन और असहाय महिलाओं के उत्थान से जुड़े कार्यों हेतु भी किया जाएगा।महिला हज यात्रियों को हज संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा यात्रा से संबंधी शिकायतों का निस्तारण कराने के लिए महिलाओं की कमेटी गठित की जाएगी जो की पूरी यात्रा के दौरान महिला आजमीन की मदद करेंगी। सऊदी अरब सरकार द्वारा हज यात्रा पर जाने वाले आज़मीनो की AGE लिमिट 65 वर्ष से हटा कर लिमिट समाप्त कर दी गई है। एवम् अन्य महत्वपूर्ण निर्णय भी हज यात्रा के हित में लिए गए।




