Breaking उत्तर प्रदेश लखनऊ

Lucknow : गुरु नानक ने दिया था मानवता और जुल्म से लड़ने का संदेश : सीएम योगी

लखनऊ( राजू ,स्टेट हेड ) : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मगलवार को गुरु नानक जयंती पर लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से डीएवी कॉलेज मैदान में आयोजित प्रकाशोत्सव में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फूलों से सजे गुरु ग्रंथ साहिब पर उन्होंने मत्था टेका और कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बग्गा ने उन्हें सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिस कालखंड में मानवता कराह रही थी। शासक जोर और जुल्म कर रहा था। ऐसे कठिन समय में परमात्मा की एक जोत आई, जिसने सारे संसार को ईश्वर का संदेश दिया और जुल्म को मिटाने के खिलाफ खड़ा किया। आज प्यार और श्रद्धा के साथ हम भारत में गुरु नानक जयंती मना रहे हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गुरु नानक की जन्म स्थली ननकाना साहिब में वो खुशी अपनापन और स्वतंत्रता हमें हासिल नहीं है। हमें इतिहास को केवल पढऩा नहीं है। उससे शिक्षा लेनी है गुरु नानक की शिक्षाओं के ऊपर चल कर मानवता की सेवा करते हुए प्रेम और शांति का संदेश देना है। जिस समय में आने जाने के साधन और सुविधाएं नहीं थी उस समय गुरु नानक ने कठिन समय में 38000 मील का सफर तय करके परमात्मा का संदेश दुनिया के हर कोने में पहुंचाया और मानवता की भलाई और सेवा का संदेश दिया। उन्होंने जुल्म के खिलाफ खड़े होने का नैतिक बल दिया। प्रकाश उत्सव में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी मैजूद थे।