Breaking उत्तर प्रदेश लखनऊ

Lucknow : मुख्यमंत्री आज सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर तथा गोरखपुर जनपदों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे

लखनऊ ( DNM NEWS AGENCY) : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी कल 13 अक्टूबर, 2022 को सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर तथा गोरखपुर जनपदों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। प्रदेश में बेमौसम हुई भारी बारिश से आयी बाढ़ से पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए राज्य सरकार युद्धस्तर पर प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री जी द्वारा स्वयं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के हवाई सर्वेक्षण करने के साथ ही, बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री जी ने आज जनपद बलरामपुर, श्रावस्ती तथा बहराइच का हवाई सर्वेक्षण किया तथा बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की है।