Breaking उत्तर प्रदेश

दोपहर तीन बजे मुलायम सिंह यादव का सैफई में होगा अंतिम संस्कार, गहलोत-बघेल समेत कई मुख्यमंत्री होंगे शामिल

समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आज दोपहर तीन बजे इटावा जिले के सैफई गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा। इसमें पीएम मोदी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हो सकते हैं। मुलायम सिंह का सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में 82 साल की उम्र में निधन हो गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सैफई जाकर सपा संरक्षक को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुलायम सिंह के निधन पर उत्तर प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है।