लखनऊ (सुमित कुमार श्रीवास्तव) : अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 79,128 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 505 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 11,96,19,434 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 452 लोग तथा अब तक कुल 20,75,953 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 3101 एक्टिव मामले है। प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 30 जुलाई, 2022 को एक दिन में 4,16,691 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,36,05,390 तथा दूसरी डोज 14,57,47,920 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,41,04,651 तथा दूसरी डोज 1,28,92,534 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 84,95,637 तथा दूसरी डोज 71,51,226 दी गयी। कल तक 70,47,726 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 34,90,45,084 वैक्सीन की डोज दी गयी है।
मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र हुए कोविड पॉज़िटिव हो गए है जिसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट के माध्यम से दी