Breaking लखनऊ

BJP Baithek : कुछ ही देर में यूपी सीएम की मौजूदगी में शुरू होगी भाजपा कोर कमेटी बैठक

लखनऊ ( राजू ,स्टेट हेड ) : उत्तर प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी की बैठक आज शाम साढ़े छह बजे भाजपा के लखनऊ स्थित मुख्यालय में होगी। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही दोनों उपमुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे। बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश महामंत्री संगठन भी मौजूद रहेंगे। बैठक में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रत्येक घर पर तिरंगा झण्डा फहराने का बृहद कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा किया जाना है। इसकी रणनीति पर चर्चा की जा सकती है। हर घर तिरंगा अभियान के तहत आगामी 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा लगाने का महत्वपूर्ण कार्यक्रम किया जाएगा।