Breaking उत्तर प्रदेश नई दिल्ली लखनऊ

President Election: राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान जारी ,मुख्यमंत्री योगी ने डाला वोट

लखनऊ ( राजू ,स्टेट हेड ) : देश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए सोमवार को मतदान हो रहा है। यूपी में 403 विधायक विधान भवन में मतदान करेंगे। हर मत का मूल्य 208 है। मतदान के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित भाजपा नेताओ का भवन पहुंचना शुरू हो गया है। राष्ट्रपति चुनाव के लिए पहला मत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डाला।