Breaking

Breaking : मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का निधन, सीएम ने जताया दुख

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल निधन हो गया। सपा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से साधना को गुप्ता को श्रद्धांजलि दी गई। पिछले सप्ताह एक जुलाई को ही साधना गुप्ता को शुगर सहित कई अन्य बीमारियों की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि मुलायम सिंह यादव गुड़गांव रवाना हो गए हैं। उनका शव एयरलिफ्ट कर लखनऊ लाया जाएगा। वही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।