गोंडा(जिला संवाददाता प्रिंस कुमार): मामला थाना इटियाथोक क्षेत्र का है जहां 4 महिला व 3 व्यक्तियो ने मिलकर सरकारी काम में डाला बाधा
मोतीगंंज थाना की कहोबा चौकी क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की सुबह भूमि विवाद की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर दबंगों ने लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। हमलावरों ने पुलिस की बाइक और मोबाइल को भी तोड़ दिया। इस दौरान पुलिस कर्मियों को चोटें भी आईं हैं। चौकी प्रभारी ने हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ सदर ने घटना की जांच कराकर मुकदमा दर्ज कर चार महिलाएं व तीन व्यक्तियों को
गिरफ्तार कर लिया गया है। उक्त अभियुक्तगण द्वारा एक राय होकर पुलिस के साथ बलवा करना, पुलिस द्वारा वीडियों बनाने पर महिलाओं द्वारा मोबाईल तोड़ने व लाठी डण्डो से मारा पीटा था जिससे मौके पर अफरा-तफरी का मौहौल बन गया था। अभियुक्तगण को न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण
01. वरूण पुत्र रामबहादुर निवासी कहोबी थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा।
02. रामबहादुर पुत्र स्व0 फिरई निवासी कहोबी थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा।
03. विपिन पुत्र वरूण निवासी कहोबी थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा।
04. मिथिलेश कुमारी पत्नी स्व0 राजयश निवासी कहोबी थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा।
05. मनीषा पत्नी संजीत कुमार निवासी कहोबी थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा।
06. नीलम देवी पत्नी वरूण निवासी कहोबी थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा।
07. सोनी गौतम पत्नी अनिल निवासी कहोबी थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0- 142/2022, धारा-147, 148, 323, 504, 506, 332, 332, 333, 427 भादवि, 07 सी0एल0ए0 एक्ट थाना मोतीगंज।





