Breaking पीलीभीत

Pilibhit : पीलीभीत में भीषण सड़क हादसा, गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी पेड़ से टकराई, 10 की मौत

पीलीभीत : उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। करीब 6 लोग घायल हुए हैं। घायलों में दो की हालत गंभीर है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीलीभीत के गजरौला थाना इलाके में एक तेज रफ्तार पिकअप पेड़ से टकराने के बाद हाईवे पर पलट गई। हादसे में 10 लोगों की मौत की हो गई। हादसे में 7 लोगों के घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे बरेली रेफर किया गया है। सुबह करीब चार बजे यह भीषण हादसा हुआ।
बताया जा रहा है कि हरिद्वार से गंगा स्नान करने के बाद बुधवार को शाम पांच बजे गोला के लिए वापस लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी टाटा एस गाड़ी पेड़ से टकरा गई। घायलों ने बताया कि ड्राइवर को झपकी आने से यह हादसा हुआ है। यह हादसा गुरुवार को सुबह 4:00 बजे के करीब असम हाईवे पर गजरौला कस्बे के पास हुआ।