लखनऊ:अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,28,027 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 278 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 11,12,95,089 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 200 लोग तथा अब तक कुल 20,49,302 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 1538 एक्टिव मामले है। प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 29 अप्रैल, 2022 को एक दिन में 5,84,036 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,29,77,653 तथा दूसरी डोज 13,04,41,440 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,33,43,199 तथा दूसरी डोज 92,98,832 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 51,39,197 तथा दूसरी डोज 2,99,858 दी गयी। कल तक 27,70,846 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 31,42,71,025 वैक्सीन की डोज दी गयी है।



