Breaking उत्तर प्रदेश लखनऊ

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत 28 पर महामारी एक्ट का मुकदमा दर्ज

लखनऊ.समाजवादी पार्टी की किसान यात्रा मामला। पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर कार्रवाई। अखिलेश यादव पर महामारी एक्ट में कार्रवाई। सपा के 28 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज। कानून व्यवस्था बिगाड़ने के चलते मुकदमा।

Breaking एटा

एटा.जिला प्रशासन की बिना अनुमति के समाजवादी पार्टी ने शहर में निकाली रैली। सपा मुखिया के निर्देश पर कृषि बिल के विरोध में सड़कों पर उतरे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता। जिला समाजवादी पार्टी ने शहर में बैलगाड़ियों से निकाली रैली। जिला समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पहुंचे गल्ला मंडी। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने केंद्र सरकार को जमकर कोसा। कोतवाली नगर के गल्ला मंडी में समाजवादियों ने की बैठक।

Breaking आगरा

आगरा.सीएम योगी के आगमन को लेकर पुलिस अलर्ट, कई सपाइयों को पुलिस ने घरों में किया नजरबंद, सपा कार्यालय को पुलिस ने बनाया छावनी, कई जगहों पर किसान यात्रा निकालने की तैयारी, आज मेट्रो की होगी विधिवत कार्य की शुरुआत, मुख्यमंत्री योगी खुद कार्यक्रम में रहेंगे मौजूद।

Breaking आगरा उत्तर प्रदेश

आगरा .सपा के साथ प्रसपा नेताओं को भी पुलिस ने घरों में किया नजरबंद प्रसपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष नितिन कोहली को पुलिस ने किया घर में नजरबंद किसानों के समर्थन में आज आंदोलन की दी थी चेतावनी मुख्यमंत्री योगी के आगरा आगमन के चलते पुलिस दिख रही है बेह द सतर्क कार्यक्रम करने से पहले ही पुलिस ने रोका

Breaking उत्तर प्रदेश कन्नौज़ लखनऊ

कन्नौज.कार्यक्रम स्थल नवीन आलू मंडी ठठिया जाते वक्त सपा सदर विधायक अनिल दोहरे की हुई गिरफ्तारी । अखिलेश यादव के निर्देश पर ठठिया प्रदर्शन करने जा रहे थे विधायक

Breaking उत्तर प्रदेश कन्नौज़ राज्य लखनऊ

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav जी के किसानों के समर्थन में कन्नौज में किसान यात्रा में ट्रैक्टर चलाकर यात्रा के शामिल होने के एलान के बाद लखनऊ में हड़कम्प शासन प्रशासन के लोग रात भर भाग दौड़ करते देखे गये समाजवादी पार्टी के कार्यालय और सपा अध्यक्ष के आवास की बैरिकेडिंग की गई पूरा इलाक़े में भारी फ़ोर्स तैनात.

Breaking कन्नौज़

कन्नौज.अखिलेश यादव समर्थन में समाजवादी पार्टी के किसान समर्थन रैली के चलते प्रशासन ने उठाया सख्त कदम । पूरे जिले में मौजूद कार्यकर्ताओं की, की गई गिरफ्तारी, बड़े नेताओं को किया गया नजरबंद । रात भर चला पुलिस का सपाइयों के घर छापा अभियान । सपा कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी देते वक्त यादव जिंदाबाद के लगाए नारे

Breaking आगरा उत्तर प्रदेश लखनऊ

आगरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात दिसंबर को दिल्ली से रिमोट दबाकर आगरा मेट्रो रेल प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे।

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी आगरा के पीएसी मैदान में आयोजित समारोह में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम लगभग आधा घंटे का होगा। पहले इस कार्यक्रम को लेकर ऊहापोह की स्थिति थी, लेकिन शनिवार शाम को प्रधानमंत्री कार्यालय से कार्यक्रम के लिए दोपहर 12 बजे का समय निर्धारित कर […]

Breaking अम्बेडकरनगर उत्तर प्रदेश

अम्बेडकरनगर.किसानों के समर्थन में आज समाजवादी पार्टी के पद यात्रा के आवाहन पर प्रसाशन सख्त , समाजवादियों के घर जाकर रोक रही हैं पुलिस किसानों के समर्थन कि जाने वाली पद यात्रा, जिले के पूर्व मंत्री राम मूर्ति वर्मा के घर व रास्ते को पूरी तरीके से पुलिस ने किया सील, आज किसानों के समर्थन में है पद यात्रा,

Breaking उत्तर प्रदेश राजनीति राज्य लखनऊ

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि हवाई पुल बांधने में भाजपा का कोई जवाब नहीं है। किसान, नौजवान सब परेशान हैं। सरकार के चार वर्ष होने को हैं अभी तक जनता को कोई अपेक्षित परिणाम हासिल नहीं हो सका है। फिर भी दुस्साहस तो देखिए कि वे अपनी खोखली उपलब्धियों का ढिंढोरा पीटते जाते हैं। ढिंढोरची सरकार इसे ही कहते हैं।

मुख्यमंत्री की मानें तो प्रदेश में रोजगार जगह-जगह बिखरा हुआ है। रेत से तेल निकालने की कहावत पूरी तरह चरितार्थ हो रही है। जब लाकडाउन के हालात थे, रोजगार बंदिशों का शिकार था, फैक्ट्रियों में छंटनी हो रही थी और लोग अपनी जान बचाने को सिर पर गठरी लादे, मासूम बच्चों और गर्भवती महिलाओं के […]