Breaking उत्तर प्रदेश लखनऊ

Lucknow News : शिवपाल सिंह यादव को दी जा सकती है विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से शनिवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जसवंत नगर से विधायक शिवपाल सिंह यादव ने मुलाकात की। दोनों के बीच करीब घंटे भर चली बातचीत के दौरान चुनाव परिणाम को लेकर चर्चा की गई। माना जा रहा है कि शिवपाल सिंह यादव को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। हालांकि समाजवादी पार्टी ने अभी इसकी अधिकृत पुष्टि नहीं की है।
शिवपाल सिंह यादव जसवंतनगर से विधायक हैं। उन्होंने 90 हजार मतों से जीत दर्ज की। शिवपाल को 158531 मत मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी विवेक शाक्य को सिर्फ 68454 मत। इस तरह शिवपाल 90077 मतों से विजयी रहे। उन्हें 62.89 फीसदी मत मिले।