Breaking मेरठ

Meerut News : सहारनपुर से दिल्ली जा रही पैसेंजर ट्रेन के डिब्बे में लगी आग

मेरठ में शनिवार सुबह सहारनपुर से दिल्ली जा रही पैसेंजर ट्रेन में यहां दौराला स्टेशन पर आग लग गई। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। करीब 7:15 बजे ट्रेन दौराला स्टेशन पर रुकी थी। सवारियों के चढ़ने और उतरने का काम जारी था। तभी कुछ लोगों की नजर ट्रेन के इंजन के निचले हिस्से पर गई। उसमें से धुआं निकल रहा था। आग की आशंका को भागते हुए भीड़ और रेलवे कर्मचारियों ने शोर मचा दिया। सवारिया तेजी से नीचे उतर गई। जो डिब्बों के आसपास खड़े थे, वह भी दूर कर दिए गए।