Breaking वाराणसी

Varanasi News :रोड शो के बाद वाराणसी कैंट स्‍टेशन और खिड़किया घाट पहुंचे Pm

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी शुक्रवार देर रात कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचे। इस दौरान उन्‍होंने अत्याधुनिक वीआइपी लाउंज में संचालक से की बात और उसकी खूबियों के बारे में ली जानकारी। कैंट स्‍टेशन से निकलने के बाद पीएम मोदी खिड़किया घाट पहुंचे। शहर के उत्तरी छोर पर स्थित खिड़किया घाट को नया स्वरूप दिया गया है। इसे गंगा-वरुणा संगम पर आदिकेशव मंदिर तक पक्का किया जा रहा है। इस घाट पर सीएनजी नाव चलाने के लिए एक सीएनजी स्‍टेशन की भी स्‍थापना गेल की ओर से की गई। खिड़किया घाट पर पीए मोदी ने कुछ देर तक वक्‍त गुजारे और घाट की सुंदरता को निहारते रहे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से पीएम ने सीएनजी से चलने वाले नावों और सीएनजी स्‍टेशन के बारे में चर्चा की

मुख्य परिसर में काफिले से उतरने के बाद वह सीधे प्लेटफार्म नंबर पर पहुंचे। वहा से बाई तरफ स्थित एक्जीक्यूटिव लाउंज में प्रवेश किया। यहां यात्री सुविधाओं से जुड़ी सुविधाओं का गहनता से अवलोकन किया। लाऊंज में खान- पान की व्यवस्था और सहूलियत के बारे में कर्मचारीयों से जानकारी प्राप्त की। इसके बाद एक्जीक्यूटिव लाउंज संचालक व एमडी कुशाग्र सिंह से सजावट के लिए रखे हस्त निर्मित खिलौने के बारे में जानकारी ली। साथ ही सुझाव दिया कि बुनकरों द्वारा निर्मित उत्पादों से भी सजावटी रैक की शोभा बढ़ाए।