Breaking उत्तर प्रदेश लखनऊ

UP ELECTION : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने परिवार के साथ किया मतदान

लखनऊ से भारतीय जनता पार्टी के सांसद तथा देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को लखनऊ में मतदान किया। राजनाथ सिंह ने अपनी पत्नी, बेटे नीरज तथा पुत्रवधू के साथ गोमतीनगर के विपुल खंड के मतदान केन्द्र में जाकर अपने अधिकार का प्रयोग किया। राजनाथ सिंह ने मतदान के बाद कहा कि उत्तर प्रदेश में आज विधानसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान हो रहा है।