Breaking इटावा

Etawah News : करहल से प्रत्याशी अखिलेश यादव ने इटावा के सैफई में किया मतदान

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इटावा के सैफई में मतदान किया। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी पत्नी डिंपल यादव के साथ जसवंत नगर विधानसभा के सैफई मतदान केंद्र वोट डाला उनके साथ पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव व तेज प्रताप सिंह यादव भी मौजूद थे। अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव में मैनपुरी के करहल विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी भी हैं। उनके खिलाफ केन्द्र सरकार में मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल भाजपा के प्रत्याशी हैं। इटावा के सैफई में इससे पहले मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई अभय राम यादव ने वोट डाला। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार बन रही है। शिवपाल यादव और अखिलेश दोनों एक लाख वोट से ज्यादा से जीत जाएंगे।