अयोध्या: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा सदियों की अभिलाषा पूरी हो रही है। रामजन्मभूमि भाजपा का सांस्कृतिक लक्ष्य था। नड्डा ने सपा कांग्रेस पर साधा निशाना। कहा जब विपक्षी वोट मांगने आए तो उनसे पूछे की राम मंदिर निर्माण में अड़ंगा क्यों डाला। कहा जिन नेताओं को जल का आचमन करना नहीं आता वह अब टीका लगा था घूम रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष ने कहा, राहुल गांधी प्रियंका गांधी लीडर नहीं रीडर हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री जब यूपी-बिहार के लोगों पर टिप्पणी कर रहे थे तब प्रियंका गांधी ताली बजा रही थी।




