Breaking फ़िरोज़ाबाद

Firozabad News : सैफई परिवार कभी नहीं चाहेगा, दूसरा यादव खड़ा हो : CM YOGI

फिरोजाबाद के सिरसागंज विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमने कहा था कि अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनाएंगे। आज मंदिर बन रहा है। मथुरा में ब्रज तीर्थ विकास परिषद से द्वापर युग की पहचान को फिर जीवंत करेंगे। इस पर कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि सैफई खानदान कभी नहीं चाहेगा कि कोई दूसरा यादव खड़ा हो। जो व्यक्ति 12 बजे सो कर उठता हो। वह अपने पराये का ध्यान नहीं रखता है। वह हरिओम यादव जैसे जनाधार वाले नेता को क्या सम्मान देगा। उन्होंने कहा कि दो चरण का चुनाव हो चुका है। प्रदेश में स्थिति स्पष्ट हो चुकी है। भाजपा दोबारा सरकार बना रही है। सिरसागंज के मंच से मुख्यमंत्री योगी ने कहा फिरोजाबाद की पांच सीटों के साथ करहल और मैनपुरी में भी जीतेंगे चुनाव।