Breaking उत्तर प्रदेश लखनऊ

Mainpuri News : आज मैनपुरी में मुख्यमंत्री योगी करेंगे चुनावी सभा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को मैनपुरी में रहेंगे। वह जिले की किशनी विधानसभा क्षेत्र के गांव पतारा में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। रविवार को मुख्यमंत्री का कार्यक्रम जारी होने के बाद भाजपा नेता तैयारियों में जुटे रहे। वहीं, प्रशासन भी सुरक्षा के इंतजाम करने में लगा रहा। उधर, उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा नगर के फिरोजाबाद के टूंडला स्थित ठाकुर बीरी सिंह डिग्री कॉलेज मैदान में जनसभा करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किशनी विधानसभा क्षेत्र के पतारा स्थित घाटमदेव इंटर कॉलेज में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। वे किशनी सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. प्रियरंजन आशू दिवाकर के लिए वोट की अपील करेंगे। रविवार को मुख्यमंत्री के आगमन का कार्यक्रम जारी होने के बाद भाजपा पदाधिकारी दिन भर तैयारियों में जुटे रहे। वहीं, प्रशासन भी मुख्यमंत्री के आने की सूचना पर अलर्ट हो गया है। मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से सीधे सभास्थल पर ही पहुंचेंगे।
दोपहर करीब एक बजे से जनसभा को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री वापस लखनऊ रवाना हो जाएंगे। वहीं, भोगांव के नेशनल इंटर कॉलेज में भी भाजपा की जनसभा सोमवार को प्रस्तावित है। इसमें सांसद एटा राजवीर सिंह 11 बजे भाजपा प्रत्याशी रामनरेश अग्निहोत्री के समर्थन में सभा को संबोधित करेंगे। ये जानकारी भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी सौरभ दुबे ने दी है।